भोजपुरी के Powerstar पवन सिंह बदनाम हो गए ?

बात सिर्फ Pawan Singh जी की गायकी पर करें तो मुझे नहीं लगता कि भोजपुरी में इनकी तुलना किसी से है।

Apr 3, 2024 - 18:09
 0  60
भोजपुरी के Powerstar पवन सिंह  बदनाम हो गए ?
 पवन सिंह भोजपुरी संगीत में एक दौर की तरह हैं। लेकिन कहते हैं न अगर आपके पास कोहिनूर हीरा ही क्यों ना हो लेकिन आप उसको संभाल नहीं सकते तो उसका होना व्यर्थ है।

पवन सिंह को भोजपुरी समाज वाले संभाल नहीं पाए।

कलाकार ऐसे ही होते हैं। मिज़ाजी और औघड़ टाइप। भोजपुरी पवन को मैनेज ही नहीं कर पाई। वरना इतनी लोकप्रियता और ऐसी गायकी के बाद भोजपुरी एक अलग मुकाम पर होती।

पवन सिंह ने एक गलती कर दी,ठीक है!

किसी ने उनकी गलती सुधारने की कोशिश नहीं की,लग गए सब उनकी आलोचना करने में। परिणाम ये हुआ कि सबने देखा कि जब भोजपुरी खुद ही अपने कलाकार की आलोचना कर रही है तो हम क्यों न करें?
पवन बदनाम हो गए!!!

भोजपुरी के पवन बदनाम हो गए।
बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम,कपूर फैमिली को ले लीजिए।

पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक कितने लोगों ने कैसे -कैसे कांड किये हैं किसी से छिपा नहीं है। लेकिन बॉलीवुड बदनाम नहीं हुआ। वो व्यक्तिगत लोग भी बदनाम नहीं हुए,क्योंकि उनके अपने उनके साथ खड़े थे।
सोचकर देखिये!

पवन सिंह की लोकप्रियता और गायकी के सदुपयोग किया जा सकता है या नहीं?
अभी भी समय हैं।सुधर जाओ।